पुराने आशिक के चक्कर में हो रहा पतियों का हो रहा कत्ल, मुजफ्फरनगर की पिंकी ने उठाया खौफनाक कदम
यूपी डेस्कःबदलते जमाने में पतियों की शामत आई है। शादी के बाद भी लड़कियां पुरानी मोहब्बत नही भूल पा रही हैं। शक, नफरत और बदले की आग में रिश्ते स्वाहा हो रहे हैं। मेरठ की मुस्कान, जयपुर की गोपाली देवी, औरैया की प्रगति यादव और अब मुजफ्फरनगर की पिंकी। इन्होने पुराने प्यार की खातिर पति का बेरहमी से कत्ल करवा दिया।
मुजफ्फरनगर की पिंकी ने पति को काफी में जहर पिला दिया। पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। घटना के पीछे को कारण गैर वैवाहिक संबंध बताया जा रहा है। मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के भंगेला गांव में मंगलवार देर रात का है। पीड़ित अनुज शर्मा को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुज के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अनुज की शादी दो साल पहले गाजियाबाद के फरूकनगर निवासी पिंकी उर्फ सना से हुई थी।
शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। मंगलवार देर रात रात अनुज ड्यूटी से लौटा। खाना खाने के बाद उसने कॉफी मांगी। रात करीब 10ः30 बजे पिंकी ने उसे कॉफी लाकर दी। कॉफी पीने के कुछ देर के बाद अनुज की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों के अनुसार, जहर देने के कारण अनुज की तबीयत बिगड़ी थी। मोबाइल में मिले आपत्तिजनक मैसेज के मद्देनजर अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी ने बताया कि पिंकी का शादी से पहले से ही अपने ताऊ की लड़की के बेटे (भतीजे) से संबंध था। शादी के बाद वह चोरी-छिपे उससे बात करती थी। ये बात अनुज को पता चल गई। अनुज ने पिंकी का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई आपत्तिजनक मैसेज मिले।
अनुज ने जब इसका विरोध किया तो पिंकी झगड़कर अपने मायके चली गई। महिला आयोग में शिकायत करने पर लौटी बकौल मीनाक्षी, अनुज ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला आयोग में कर दी। महिला आयोग ने दोनों पक्षों से बात की, तो पिंकी ने कहा- मैं साथ रहने को तैयार हूं। महिला आयोग के दबाव में वह करीब 15 दिन पहले अपने ससुराल वापस लौट आई और मंगलवार रात को उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि 25 मार्च को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पत्नी सना उर्फ पिंकी द्वारा अपने पति अनुज कुमार को कॉफी में मिलाकर जहर दे दिया गया है। पति को भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment
0 Comments