Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दीदी के देवर से था सम्बन्ध, कलियुगी पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश

दीदी के देवर से था सम्बन्ध, कलियुगी पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश
बिहार डेस्कः लखीसराय के किऊल थाना क्षेत्र से प्यार और भरोसे का खौफनाक अंत होते होते बचा। 22 मार्च की रात किऊल थाना क्षेत्र में जलप्पा के निकट पंकज यादव को अपराधियों ने बेरहमी से पीटा था और मरा समझ चले गए थे। इस दौरान अपराधियों ने गोली भी चलाई। लेकिन किस्मत से पंकज यादव बुरी तरह से जख्मी होकर बच गया।


जब किऊल पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि पंकज की बीवी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। पंकज की पत्नी को अपने दीदी के देवर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र का चमघरा निवासी उदय यादव से ही प्यार हो गया था। दोनों के बीच 10 साल से अफेयर था। इसको लेकर पंकज बराबर विरोध करता था। आखिर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति का मर्डर प्लान कर दिया। पुलिस ने पत्नी बिंदु देवी और आशिक उदय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

==

 

 

==

Bottom Ad