Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में सर्राफा व्यवसाई की सड़क हादसे में मौत

बस्ती में सर्राफा व्यवसाई की सड़क हादसे में मौत
बस्ती, 05 मार्च।
छावनी कस्बे में अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर सोमवार रात करीब 10ः30 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सर्राफा व्यवसायी की मौत हो गई। 32 वर्षीय रोहित सोनी अपने पड़ोसियों के साथ श्रीमद् भागवत कथा सुनकर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया। 


रोहित कार की चपेट में आ गये। हादसे में मीना सोनी, मनीषा सोनी, सुदामा सोनी और उनकी बेटी प्रज्ञा भी घायल हुई हैं। गंभीर हालत में रोहित को पहले सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अज्ञात कार की तलाश में जुटी है। इस घटना से कस्बे में शोक का माहौल है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad