Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

KANPUR. तालाब से मिला युवती का शव, हाथ-पैर और सिर गायब

KANPUR. तालाब से मिला युवती का शव, हाथ-पैर और सिर गायब
यूपी डेस्कः
कानपुर जिले में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रंजीतपुर गांव में पुलिस द्वारा तालाब से बरामद किये गये बोरे में एक युवती (20) का धड़ निकला। उसके हाथ-पैर और सिर गायब थे। युवती का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि गांव में बने तालाब में सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक बोरा देखा जिससे अत्यधिक दुर्गंध आ रही थी। 


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा तालाब से बाहर निकलवाया। जब बोरा खोला गया तो उसमें एक युवती का धड़ बरामद हुआ। जिसके हाथ-पैर और सिर गायब थे। जिसकी वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि महिला की नृशंस हत्या करने के बाद उसके अंगों को काटकर अलग किया गया। फिर महिला के धड़ को बोरे में पैक कर शव को तालाब में फेंका गया है। बोरे में मिले युवती के धड़ पर गंभीर चोटों के निशान हैं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बोरे से सिर्फ युवती का धड़ मिला है। सिर, हाथ-पैर गायब थे। जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की गहनता से जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad