Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP Crime. बीए की छात्रा का मर्डर, पेड़ पर लटका दी लाश

UP Crime. बीए की छात्रा का मर्डर, पेड़ पर लटका दी लाश
यूपी डेस्कः
उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला प्रयागराज का है जहां 21 साल की बी.ए. छात्रा की हत्या कर उसकी लाश पेड़ से लटका दी गई। मंगलवार को उसकी लाश घर से 8 किमी दूर सोरांव इलाके में 15 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटकी मिली। सोरांव जगल का इलाका है। आंखों पर गहरे जख्म थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। 


आशंका है कि या तो हत्यारों ने या चील-कौओं ने उसकी आंखें नोच डाली। पूरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। आसपास के लोगों ने पेड़ से लटकी लाश देखी। सूचना मिलने पर परिजन भी आनस्पॉट हुये। लोगों ने लाश को करीब 2 घंटे तक नीचे उतरने नहीं दिया। पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लाश को पेड़ से उतारा जा सका। परिजनों और पुलिस को आशंका है कि लड़की के साथ रेप किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो सकेगी। 


लाश को नीचे उतारने का प्रयास किया। मगर, परिवार के लोग अड़ गए। वह गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगा रहे थे। कहना था कि एक लड़का मोबाइल पर फोन करके परेशान करता रहता था। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से कहा- हमें अपनी कार्रवाई करने दीजिए। लड़के को अरेस्ट किया जाएगा। परिजन 2 घंटे तक हंगामा करते रहे। इसके बाद बॉडी को नीचे उतारा जा सका। लड़की मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। 


पिता चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्हें हाल ही में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। परिवार में मां, दो भाई हैं। वह भी बीए की पढ़ाई कर रही थी। 16 मार्च को सुबह करीब 8 बजे छात्रा घर से निकली। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने बताया कि जिस वक्त वह घर से बाहर निकली, फोन पर बात कर रही थी। जब वह नहीं लौटी, तब ढूंढना शुरू किया। मगर कुछ पता नहीं चला। मऊआइमा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने लड़की की तस्वीर थानों में भेजी, मगर कुछ पता नहीं चला। 2 दिन बाद, सुबह लाश देखी गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad