Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शोहरतगढ़ मे तालाब मे पलटी अनियंत्रित कार, दो की मौत



शोहरतगढ़ मे तालाब मे पलटी अनियंत्रित कार, दो की मौत
सिद्धार्थ नगर।
जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब मे पलट गई। घटना मे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना परसा पडरिया गांव के पास सुबह करीब 7ः00 बजे हुई। कार सवार सभी लोग इटवा से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


कार मे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में निसार अहमद (38 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद और नौशाद अहमद (19 वर्ष) पुत्र निजाम अहमद, दोनों निवासी ग्राम धनधरी कला, पोस्ट मोहन कोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रियाज अहमद (27 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद और असद अहमद (13 वर्ष) पुत्र निसार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहा उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad