Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मासूम की गला रेतकर हत्या करने वाली कलियुगी मां को पुलिस ने अरेस्ट किया



मासूम की गला रेतकर हत्या
करने वाली कलियुगी मां को पुलिस ने अरेस्ट किया

बस्ती, 26 मई।
अपने 06 वर्षीय पुत्र का चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाली कलियुगी माँ को कप्तानगंज पुलिस ने आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के हरदीखांस गांव मे 13 मई की है। इस संबंध में मृतक के पिता संदीप कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर उचित व न्यायसंगत कार्यवाही की मांग किया था। 


पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्ता हरदीखांस की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्ता की निशानदेही पर मासूम के कत्ल मे इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ मे अभियुक्ता ने कबूल किया कि परिजनों द्वारा बार बार ताना मारने से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। अभियुक्ता ने अपने बेटे का कत्ल करने के उपरान्त अपना भी गला रेतने का प्रयास किया था लेकिन मौके पर परजिनों के आने के कारण घटना बंच गई। उसे कगरफ्तार करने मे थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad