Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीएम ने महराजगंज में किया 148 करोड़ की लागत से बने बैराज का लोकार्पण

सीएम ने महराजगंज में किया 148 करोड़ की लागत से बने बैराज का लोकार्पण 
जिला, संवाददाता महराजगंज (सुनील पाण्डेय)
शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोहिन नदी पर 148 करोड़ की लागत से बने बैराज के लोकार्पण अवसर पर 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने के अलावा विकास करने की फुर्सत नहीं थी।


उनके समय में गुंडे माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे थे। अब देश इससे उबर चुका है। वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है और विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तेजी से सड़कों का निर्माण हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहिन बैराज कई हजार किसानों को लाभ मिलेगा। आज से इस बैराज को माता बनैंलिया रोहिन बैराज के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय विधायक रिषी त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।


भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, हिंदू या वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय, जिला प्रभारी शेष विजय सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला संयोजक सतीश सिंह, जिला संगठन मंत्री काशीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री धनंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम सेवक जायसवाल, जगदीश साहनी, राधेश्याम गुप्ता, शेषमन साहनी, राधेश्याम  यादव, शिवेंद्र यादव, संतोष मोदनवाल, राजेंद्र अग्रहरि, वीरेंद्र राजभर, रामबचन साहनी, राकेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, लालचंद चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad