और मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवायें, बस्ती को मिली 24 नई एमबुलेंस
बस्ती, 10 अप्रैल। बस्ती की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शासन ने जिले को 24 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान किया हैं। इसमें 16 एंबुलेंस 108 तथा 8 एंबुलेंस 102 शामिल है। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और मल्टी पैरामीटर मॉनिटर जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं। इसमें स्ट्रेचर और जरूरी मेडिकल किट भी मौजूद है।
यह एम्बुलेंस दूर-दराज के इलाकों से मरीजों को जिला अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगी। हरैया विधायक अजय सिंह, जिपंअ. संजय चौधरी तथा सीएमओ राजहव निगम ने एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने कहा कि इस एम्बुलेंस से आपातकालीन सेवाएं और बेहतर होंगी। मरीजों को गोल्डन आवर में उपचार मिल सकेगा। हरैया विधायक अजय सिंह ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में जिले को 24 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार जब कोई एम्बुलेंस अपने निर्धारित किमी से अधिक की दूरी तय कर लेती है, तो उस एंबुलेंस को बदला जाता है। वर्तमान में जिले में 69 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है, जिनमें से 24 अब नई एम्बुलेंस से रिप्लेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 108 सेवा की एम्बुलेंस का उपयोग आपात स्थिति, दुर्घटना, या गंभीर बीमारी में अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता है।
वहीं 102 सेवा की एम्बुलेंस का प्रयोग, गर्भवती महिलाएं, प्रसूता और नवजात शिशुओं को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। ये दोनों सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एस बी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ.आशुतोष,आनंद गौरव शुक्ला, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, गैर संचारी रोग कार्यक्रम, बस्ती समेत 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड अर्जित पांडेय, रीजनल मैनेजर अनिमेश सिंह, प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा व राधेश्याम और ई.एम.टी. पायलट,हेल्प डेस्क बस्ती आदि मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments