Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गीडा सेक्टर में बॉयलर फटने से 8 मजदूर जख्मी, 3 गंभीर

गीडा सेक्टर में बॉयलर फटने से 8 मजदूर जख्मी, 3 गंभीर
गोरखपुर, 24 अप्रैल।
गीडा सेक्टर 13 में पारस दूध फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 मजदूर घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। अधिकरियों की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे की है।


जब मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बॉयलर फटने से एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री की दीवारें चटक गईं और आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसके संपर्क में आने से 8 लोग घायल हो गए। कर्मियों ने तत्काल राहत कार्य के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी गौरव ग्रोवर के अनुसार, फैक्ट्रियों में बॉयलर के संचालन के लिए कुछ सुरक्षा नियम होते हैं, जैसे कि बॉयलर के नियमित रूप से रखरखाव, सुरक्षा वाल्व की जांच, और बॉयलर के आसपास सुरक्षा घेरा। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम इसकी भी जांच कर सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad