Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बगैर किसी भेदभाव के साईं ने सभी के कल्याण हेतु कार्य किया

बगैर किसी भेदभाव के साईं ने सभी के कल्याण हेतु कार्य किया
बस्ती, 02 अप्रैल। त्रिपाठी गली, गांधीनगर स्थित सांई मन्दिर पर बुधवार को सुबह 8.00 बजे से सांई नाम जप का शुभारम्भ हुआ। इससे पहले भक्तें ने पूजन हवन किया। सांई कृपा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गणगापुर (कर्नाटक) से आये सांई भक्तों ने विधि विधान से सांई नाम जप शुरू किया। यह कार्यक्रम शाम 6.00 बजे तक जारी रहा। 


इसके बाद देर रात तक बाराबंकी से आये कथावाचक सांईसेवक उमाशंकर जी महराज द्वारा भजन गायन हुआ जिसका देर रात तक श्रोता रसपान करते रहे। अयोध्या सांईधाम मन्दिर से पधारे श्याम सुन्दर जी महराज ने कहा मनुष्य के भीतर संवेदनायें मर जाये तो उसका आचरण जानवर जैसा हो जाता है। सांई महराज के उपदेश और उनका पूरा जीवन हमेशा समाज का आदर्श रहेगा। उन्होने कभी मनुष्यों में भेदभाव नही किया। सांई कृपा संस्थान के संत कुमार नंनदन ने कहा भक्तों की इच्छा से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो सर्वधर्म समभाव को समर्पित है। इस अवसर पर स्वप्न खरे, रंजीत श्रभ्वास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, पवन पाण्डेय, रवि श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, डा. प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, साकेत श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, रेनू पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, रत्नाकर पाण्डेय, सुमन गुप्ता, शमीम अख्तर, किरन श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad