Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP CRIME. मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

UP CRIME. मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
यूपी डेंस्कः
मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर है। आरोप दूसरे समुदाय के 4 युवकों पर है। उनको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक बयान के अनुसार सोमवार को ईद के दिन सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आम के बाग में 4 लडके एक महिला के साथ कुछ गलत काम कर रहे हैं। 


पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से उन चारों को गिरफ्तार कर लिया। महिला से पूछताछ में पता चला कि इन चारों ने उसके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपियों की पहचान मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र निवासी सरताज, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र निवासी सद्दाम उर्फ धोला, मारूफ और मुसाहिद के रूप में हुई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad