Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुशासन बाइक यात्रा को भाजपा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी

सुशासन बाइक यात्रा को भाजपा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी
बस्ती, 09 अप्रैल।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सुशासन बाइक यात्रा का आयोजन जनपद के सभी विधानसभाओं में किया गया। इसमें युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं अपितु प्रदेश वासियों की सरकार है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस प्रकार पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में गुंडा राज समाप्त हुआ, अपराध के साथ साथ अपराधिक तत्व भी कम हुए, प्रदेश की बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही, ऐसे अनेकों कार्य भाजपा ने प्रदेश की जनता को ध्यान में रखते हुए किया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमित गुप्ता ने कहा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी वर्गों में उत्साह कर माहौल है, जिसके संदेशात्मक प्रतीक के रूप में युवाओं द्वारा बाइक यात्रा निकला गया। यात्रा के संयोजक के रूप में बस्ती सदर प्रदीप चौधरी, महादेव प्रद्युम्न शुक्ल, रूधौली रवि जायसवाल, कप्तानगंज दिव्यांशु दुबे, हरैया विनय सिंह ने यात्रा को गति प्रदान करते हुए नेतृत्व किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

 

 

Bottom Ad