सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अमित शर्मा का ईडी में हुआ चयन
बस्ती, 09 अप्रैल। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अमित शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा का चयन प्रवर्तन निदेशालय ‘ईडी’ में एईओ पद पर हुआ है। अमित शर्मा अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, परिजन और गुरूजनों को देते हैं। उनकी नर्सरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में हुई। स्कूल के प्रबंधक जे.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने अमित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि उसने स्कूल का गौरव बढाया है। बस्ती आने पर स्कूल द्वारा विशेष स्वागत किया जायेगा। कहा कि निश्चित रूप से स्कूल में पढ रहे छात्रों को इससे और आगे जाने की प्रेरणा मिलेगी।
सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अमित शर्मा का ईडी में हुआ चयन
April 08, 2025
0
Tags













Post a Comment
0 Comments