Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्कूल में छात्र की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

स्कूल में छात्र की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
यूपी डेस्कः
वाराणसी में शिवपुर क्षेत्र के खुशहालनगर स्थित एक स्कूल में एक छात्र की गोली लगने से हुई मौत के मामले में प्रबंधक रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सू?ों से मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी में बीते मंगलवार को शिवपुर क्षेत्र के खुशहालनगर के एक स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। 


शनिवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने छात्र के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की, साथ ही इस मामले में पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए उन्होंने अन्य 2 आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। अपर पुलिस आयुक्त कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में प्रबंधक रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल से सभी साक्ष्य इकठ्ठा कर लिए गए हैं। जिस पिस्तौल से गोली चली है उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 


प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को परिजनों ने बताया कि घटना में शामिल 3 हमलावरों में से सिर्फ एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है बाकी के 2 लोग शशांक व किशन अभी भी आजाद से घूम रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अपर पुलिस आयुक्त ने 25 अप्रैल को शेष 2 लोगों के खिलाफ शिकायत वापस लेने का फोन पर दबाव बनाया था। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव ने कहा कि मेरे बुलाने पर भी पुलिस आयुक्त मुझसे मिलने नहीं आए यह सीधे-सीधे विशेषाधिकार हनन का मामला है। इनके खिलाफ लखनऊ जाकर विशेषाधिकार का मामला दर्ज कराऊंगा और रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad