Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोएडा प्राधिकरण नें ध्वस्त किया डूब क्षेत्र में हुआ अवैध निर्माण

नोएडा प्राधिकरण नें ध्वस्त किया डूब क्षेत्र में हुआ अवैध निर्माण
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
गौतमबुद्ध नगर में नोएडा प्राधिकरण ने करीब एक सौ पचास करोड़ रुपए की हिंडन और यमुना नदियों के डूब क्षेत्र की भूमि पर निर्मित अवैध कॉलोनियों और फार्म हाउसों के निर्माण को गंभीरता से लेते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डूब क्षेत्र में हो रहे अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम हैबतपुर में बड़ी संख्या में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। 


यह संयुक्त अभियान नोएडा प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग (तहसील दादरी) और पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 120 बीघा डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध निर्माणों से मुक्त कराया गया। इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ध्वस्तीकरण अभियान में नोएडा प्राधिकरण के लगभग 250 कर्मचारी, 3 जेसीबी मशीनें और 5 डंपर तैनात किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियों और भू-माफियाओं पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना है। 


उक्त सम्बन्ध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा डाक्टर लोकेश एम ने आमजन को चेतावनी दी है कि वे डूब क्षेत्र या अधिसूचित क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों से दूर रहें। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनी बनाने में संलिप्त अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निर्माणों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अनधिकृत निर्माणों को न केवल ध्वस्त किया जाएगा, बल्कि इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि डूब क्षेत्र में अब अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad