Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सैकड़ों दर्शकों की आखें नम हुईं जब हिना ने सुनाया अपना सफरनामा



सैकड़ों दर्शकों की आखें नम हुईं जब हिना ने सुनाया अपना सफरनामा
बस्ती, 12 मार्च। अत्यन्त कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर नेशनल हैंडबाल चैंपियन के रूप मे अपनी पहचान बनाने वाली बस्ती की बेटी हिना खातून को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह खबर बसती जनपद को गौरवान्वित करने वाली है। विश्व युवा केंद्र के के तत्वावधान मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में हिना को सुनने और देखने के लिये सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित थे। 



हिना ने मंच से जब हमने अपने संघर्षों के बारे में बताना शुरू किया तो दर्शकों की तालियां रूकने का नाम नही ले रही थीं। कई दर्शकों की आखें नम थीं। एक सामान्य परिवार की बेटी ने कठिन परिस्थितियो मे कड़ी मेहनत कर अपना मुकाम बनाया जो हजारों लाखों बेटियों के लिये प्रेरणास्रोत हो सकता है। अपने सम्बोधन के जरिये हिना ने दर्शकों को खेल के प्रति उन्हें मोटिवेट किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।


हिना ने दिल्ली से वापस लौटकर मीडिया दस्तक को बताया कि ‘‘मेरे लिए बहुत गौरवपूर्ण पल था, पूरे देश और विदेश से कुल छह एक्सपोर्ट को बुलाया गया था जिसमें से एक मै थी। इतना प्यार और सम्मान मिला जो कभी मैंने सोचा भी नहीं था। हमारे जिले और राज्य का नाम इतना ज्यादा वहां पर हुआ कि हमारी खुशी का ठिकाना नही रहा। हिना खातून ने विश्व युवा केंद्र के डायरेक्टर उदय शंकर एवं मुक्ति भारद्वाज एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार जताया। आपको बता दें हिना खातून ने अनेकों बाद हैंडबाल मे अपना लोहा मनवाया है। वर्तमान मे वह बलरामपुर जिले मे हैंडबाल कोच के रूप मे सेवायें दे रही है और अनगिनत खिलाड़ियों की प्रेरणास्रोत बनी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad