Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिक्षक की घिनौनी करतूत, पीछे पड़ी पुलिस

शिक्षक की घिनौनी करतूत, पीछे पड़ी पुलिस
नेशनल डेस्कः
भिंड में शिक्षक का एक बेहद घिनौना कृत्य सामने आया है। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय के संविदा शिक्षक ने विद्यालय की कक्षा 6वीं के 7 मासूम छात्रों को हवस का शिकार बनाया। उसने मासूम छात्रों के प्राइवेट पार्ट को बैड टच किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष नवंबर 2024 से लेकर 23 मार्च 2025 तक संविदा शिक्षक द्वारा 7 छात्रों का लगातार शोषण किया जा रहा था। 


गलत काम से तंग आकर मासूम छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय के काउंसलर को मामले की जानकारी दी। काउंसलर ने प्राचार्य को पूरे मामले की जानकारी दी और प्राचार्य ने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई। प्राचार्य द्वारा गठित कमेटी के समक्ष पीड़ित छात्रों ने आपबीती बताई और आरोपी शिक्षक की काली करतूत का खुलासा किया। पीड़ित छात्रों ने बताया कि सर हमें गलत तरीके से है छूते हैं और प्राइवेट पार्ट को बैड टच करते हैं। 9 माह पहले ही आरोपी संविदा शिक्षक विनोद सोनी की क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से पीजीटी कंप्यूटर साइंस विषय के लिए नियुक्ति हुई थी। प्राचार्य द्वारा छात्रों से प्राप्त शिकायत पर थाना प्रभारी रौन को आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। रौन थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा द्वारा आरोपी संविदा शिक्षक विनोद सोनी के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा सहित मामला पंजीकृत किया गया। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad