Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

M.P. कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत

M.P. कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत
नेशनल डेस्कः
मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह कुएं के अंदर मीथेन गैस का रिसाव बताया जा रहा है। गणगौर माता के जवारों का विसर्जन किया जाना था। इसी को देखते हुए वे बुधवार को ग्रामीण 150 साल पुराने सार्वजनिक कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। इस हृदयविदारक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। 



मृतकों के नाम 

मृतकों में 1. मोहन पिता मंसाराम (पूर्व सरपंच) उम्र 55 वर्ष, 2. अनिल पिता आत्माराम पटेल, उम्र 30 वर्ष, 3. शरण पिता सुखराम, उम्र 30 वर्ष, 4. अर्जुन पिता गोविन्द, उम्र 35 वर्ष, 5. गजानंद पिता गोपाल उम्र 25 वर्ष, 6. बलिराम पिता आशाराम उम्र 36 वर्ष, 7. राकेश पिता हरी, उम्र 22 वर्ष, 8. अजय पिता मोहन, उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। ये सभी युवक गांव के कुनबी पटेल समाज के थे। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, यह कुआं वर्षों से त्योहारों पर मूर्ति और जवारे विसर्जन के लिए इस्तेमाल होता आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुएं में मीथेन गैस मौजूद थी, जिसके संपर्क में आने से दम घुटने से इन युवकों की जान गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad