Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलियुगी बेटे ने मां का किया बेरहमी से कत्ल, पुलिस ने दबोचा

कलियुगी बेटे ने मां का किया बेरहमी से कत्ल, पुलिस ने दबोचा
यूपी डेस्कः
कानपुर में हनुमंत विहार के नारायनपुर में एक बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका बीमार थी, इसलिए 10 दिन पहले अपनी बेटी के घर पर इलाज कराने आई थी। बेटा बहन की ससुराल पहुंचा। मां लव मैरिज के लिए राजी नही थी इसलिये उसे मार डाला। इसके बाद खुद पुलिस को फोन करके जानकारी दी। 



मौके पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थी। प्रमिला के पति धर्मेंद्र सिंह की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे थे। जिसमें सबसे बड़ी बहन प्रीतू (विवाहित), भाई राजा (28), बहन आकांक्षा और सबसे छोटा भाई राहुल(19) था। राहुल की 3 साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। राजा गांव में रहकर खेती किसानी करता है। करीब 10 दिन पहले सिकाई करने के दौरान प्रमिला गर्म पानी से जल गईं थी। 


इसका इलाज कराने वह हनुमंत विहार के नारायणपुर में रहने वाली सबसे बेटी प्रीतू सिंह के घर 30 मार्च को इलाज कराने आई थी। प्रीतू ने बताया- कल मेरी मां से फोन पर भाई बहस कर रहा था। वो एक लड़की से ढाई-तीन साल से प्यार करता था। तो मम्मी ने कहा कि लड़की से पूछो शादी करनी है तो करें। नहीं तो मैं दूसरी जगह शादी के लिए लड़की देखूं। तो भाई ने बात की। इस पर लड़की वाले बोले कि पहले घर अपने नाम कराओ, तब शादी कराएंगे। इसी को लेकर कई बार पहले भी मां से बहस हो चुकी थी। मेरी मां को लड़की पसंद नहीं थी। और मेरे भाई को शादी वहीं करनी थी। आज सुबह भाई ने मम्मी को फोन किया। बोला- अब तबीयत सही हो गई है, घर आ जाओ। 


तो मम्मी बोलीं थी कि नहीं अभी नहीं आएंगे। डॉक्टर को दिखाना है। इस पर भाई गालियां देने लगा। तो मम्मी ने फोन काट दिया। इसके बाद भाई बिना बताए घर आ गया। मम्मी कपड़े फैला रही थीं। गेट खटखटाने की आवाज आई। तो मम्मी ने जैसे ही गेट खोला, भाई ने उन्हें पैर मारा, तो वो गिर पड़ी। मैं भी पहुंची तो बोला- ज्यादा न बोलो, तुम्हें भी मार देंगे। अगर घर मेरे नाम नहीं किया तो। चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं भी कमरे में पहुंची। तो देखा मां का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी महेश कुमार समेत थाने का फोर्स पहुंची। जहां से पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते एडीसीपी महेश कुमार ने बताया- मामले की जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

 

==

Bottom Ad