Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरकारी लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, मची अफरा तफरी

सरकारी लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, मची अफरा तफरी
लखनऊ, उ.प्र.।
सरकारी लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर आग लग गई। घटना सोमवार रात करीब साढ़े नो बजे की है। प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं था। आग सेकण्ड फ्लोर पर लगी, वहां फीमेल मेडिसिन, आईसीयू और एचडीयू जैसे वार्ड हैं। इस फ्लोर पर कम से कम 40 से 50 मरीज भर्ती थे। इसके अलावा उनके तीमारदार भी थे।


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग लगने के बाद मौके से ऑन ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ भाग गए। इससे कई महिला मरीजों और नवजात मरीजों की जान पर संकट आ गया। जिन मरीजों की कंडीशन क्रिटिकल थी, उनके परिजन परेशान हो गए। बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन ही किसी तरह से उन्हें निकाल कर बाहर लाए। पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा था। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने के कारण आईसीयू में भर्ती 61 साल के मरीज राजकुमार प्रजापति की मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम कांच तोड़कर अंदर घुसी। 


कर्मचारी और तीमारदार जान की परवाह किए बगैर मरीजों को बचाने में जुट गए। मुंह पर कपड़ा बांधकर कर्मचारी वार्ड में घुसे। धुएं की वजह से वार्ड में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गंभीर रोगियों को मरीजों को लखनऊ के सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। लोकबंधु अस्पताल में लगी आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीएम विशाख जी अय्यर, मंडलायुक्त रोशन जैकब, मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad