Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के दुबौलिया में युवक ने लगाई फांसी

बस्ती के दुबौलिया में युवक ने लगाई फांसी
बस्ती, 02 अप्रैल।
मंगलवार की सुबह दुबौलिया थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में 26 वर्षीय दीपक 26 पुत्र श्रीराम  का शव घर के कमरे में लगे पंखे से लटका मिला। परिजन जब सुबह जगाने के लिए पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़कर शव को नीचे उतारा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


स्वजन ने बताया सोमवार को गेहूं की मड़ाई हुई थी। दीपक रात में करीब 10 बजे गेहूं घर लेकर पहुंचा था। इसके बाद खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब नहीं उठे तो उनकी भाभी सीमा जगाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई, लेकिन उधर से किसी प्रकार की आवाज न आने पर वह अन्य लोगों को सूचना दिया। किसी तरह दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया। दीपक का विवाह हरैया थानाक्षेत्र के बसदेवा गांव में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा समर पांच वर्ष, बेटी पलक तीन साल की है। पत्नी मोनी कुमारी करीब डेढ़ महीने से बच्चों को लेकर अपने मायके गई हुई थी। घटना की जानकारी होते वह भी घर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक दीपक बहुत ही अच्छे स्वभाव का था। पत्नी से भी संबंध उसके अच्छे बताए जाते थे, लेकिन किस कारण उसने यह कदम उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad