Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी के बाद पति से सम्बन्ध नही बना रही नव विवाहिता, ससुराल में इण्ट्री बैन हुई तो बैठ गई धरने पर

शादी के बाद पति से सम्बन्ध नही बना रही नव विवाहिता, ससुराल में इण्ट्री बैन हुई तो बैठ गई धरने पर
यूपी डेस्कः
मुजफ्फरनगर में एक नवविवाहिता अपनी ससुराल के गेट पर परिवार के साथ धरना दे रही है। ससुराल में एंट्री न मिलने पर उसने ऐसा कदम उठाया। मंगलवार को पति प्रणव सिंघल मीडिया के सामने आए। उन्होने कहा, मुझे मेरी एडवोकेट पत्नी से जान का खतरा है। वह मुझे कटवाकर नीले ड्रम में भर देगी। मुझे बचाया जाए।


शहर के एक होटल में प्रणव ने अपने पिता वीरेंद्र और मां के साथ बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रणव ने कहा, शालिनी से मेरी शादी 12 फरवरी को हुई थी। लेकिन तब से अब तक उसने कोई रिलेशन नहीं बनाया। जब-जब शालिनी के करीब जाने की कोशिश की, तब-तब वह धमकाती थी। कहती थी कि वह उसे हाथ नहीं लगाए। इस बीच प्रणव-शालिनी के कई वीडियो सामने आए हैं, जो इंडोनेशिया के हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों खुश हैं, पार्टी कर रहे हैं। दोनों ने साथ में शराब पार्टी भी की थी।


प्रणव का आरोप है कि पत्नी ने जेल भिजवाने की धमकी दी है। हनीमून पर गलत व्यवहार किया, इस वजह से ट्रिप बीच में ही रद्द कर वापस लौटना पड़ा। शालिनी ने बार-बार खुद को वकील बताते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और “ठिकाने लगाने“ की धमकी दी। उसने हनीमून पर शराब पार्टी की। प्रणव ने साफ कहा कसी भी कीमत पर शालिनी को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रणव और उनके परिवार ने शालिनी पर कई आरोप लगाए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच विवाद की जड़ क्या है? 


प्रणव ने शालिनी के व्यवहार पर नाराजगी जताई, लेकिन ठोस कारणों का जिक्र नहीं किया। शालिनी 2 दिन से ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरना दे रही है। शालिनी ने बताया, वह अपने हक के लिए लड़ रही हैं। इंडोनेशिया में हनीमून मनाने के बाद उसे ससुराल वालों ने होली मनाने मायके भेज दिया। लेकिन उसे ससुराल में एंट्री नही मिली। शालिनी ने बताया- ससुराल लौटकर आई तो पति ने साफ शब्दों में कहा- शादी में बहुत खर्च हो गया है। घर बनाने में भी काफी पैसा लगा है। अपने पापा से 50 लाख रुपए लेकर आओ, वरना हम तुम्हें नहीं रखेंगे। यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad