Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा की उपलब्धियां बयां करेगी प्रदर्शनी

भाजपा की उपलब्धियां बयां करेगी प्रदर्शनी

बस्ती, 08 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, बस्ती में पार्टी की विकास यात्रा से संबंधित प्रेरणादायक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र कि अध्यक्षा में फीता काटकर सुभारम्भ किया।


मुख्य अतिथि प्रेम सागर त्रिपाठी ने कहा यह प्रदर्शनी भाजपा की गौरवशाली यात्रा, सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जो राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और देशभक्ति ने ही भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है। 


पारदर्शिता, तत्परता और संवाद ही सुशासन का आधार पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक भाजपा ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के कल्याण के लिए कार्य किया है चाहे वह ग्रामीण विकास हो, महिला सशक्तिकरण या युवा सशक्ति की दिशा में किए गए प्रयास। इस मौके पर भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, गौरव अग्रवाल, सुनील सिंह, राजकुमार शुक्ल, दिव्यांशु दुबे, मनीष चौबे, हनुमान प्रसाद, आदित्य शर्मा, शशांक शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad