Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दबंगों ने दलित को मारा पीटा, एसपी से शिकायत

दबंगों ने दलित को मारा पीटा, एसपी से शिकायत
बस्ती, 30 अप्रैल।
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी दलित श्यामलाल के पुत्र अभिषेक कुमार राना को गांव के ही लक्ष्य पुत्र आशाराम चौधरी, ऋषभ पुत्र विमल चौधरी, मिथलेश उर्फ पप्पू पुत्र विजयपाल चौधरी आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर उस समय लाठी डण्डों से बुरी तरह से मारा पीटा जब वह खेत से भूषा लेने जा रहा था। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह से अभिषेक कुमार राना की जान बची। 


उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है। अभिषेक कुमार राना को दबंग युवकों द्वारा बुरी तरह से मारे पीटे जाने से लोगों में आक्रोश है। डा. अम्बेडकर शिक्षा समिति के संस्थापक दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में नागरिकों ने मुण्डेरवा थाने पर घेराव कर न्याय की गुहार लगाया। चेतावनी दिया कि दोषी गिरफ्तार न हुये तो समिति संघर्ष को बाध्य होगी। थाने पर न्याय की मांग के दौरान पीड़ित परिजनांं के साथ अमरजीत आर्य, महेन्द्र, राहुल, वीरेन्द्र भारती, अशोक, रमेश, अंकित कुमार, वीरेन्द्र निराला, धीरेन्द्र निराला के साथ अनेक लोग शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad