Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मणिपुर में जंगल में मिली नाबालिग लड़की की लाश, रेप कर हत्या की आशंका

मणिपुर में जंगल में मिली नाबालिग लड़की की लाश, रेप कर हत्या की आशंका
नेशनल डेस्कः
मणिपुर एक बार फिर हिंसा की चपेट मे सुलग रहा है। चुराचंदपुर जिले में ‘मानसिक रूप से अक्षम’ एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार को यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को जिले के थानलोन उप-मंडल के एक जंगल में मिला। वह शुक्रवार को लीजांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गई थी। 


जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता को चिंता हुई और वह अपनी बच्ची को ढूंढ़ने जंगल में गए। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को लड़की का शव मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। चुराचंदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इस महीने की शुरुआत में चुराचंदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के एक राहत शिविर के पास नौ वर्षीय लड़की का शव पाया गया था। लड़की के गर्दन पर चोट के निशान थे और शरीर पर खून था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad