Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पृथ्वी को हरा भरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी

पृथ्वी को हरा भरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी
बस्ती, 23 अप्रैल। इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से पृथ्वी दिवस पर जिला उद्योग केन्द्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर 21 पौधे रोपित किये गये। सोसायटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना है। पौधरोपण करके हम पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वायलट किरणों से होने वाली क्षति से बंचा सकते हैं। इससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी तक पहुचेंगी तो इससे मनुष्य, पेड़ पौधों और जानवरों के लिये गंभीर संकट उत्पन्न हो जायेगा।


वायस चेयरमैन डा. एल.के. पाण्डेय, राजेश कुमार ओझा ने कहा धरती को हरा भरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। संचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा पौधरोपण का क्षेत्र बहुत व्यापक है, मिल जुलकर जिम्मेदारी निभाने से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने पौधरोपण की दिशा में ना कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी तरह हर नागरिक को आगे आना होगा। उन्होने कहा सोसायटी की ओर से व्यापक पौधरोपण अभियान चलाकर इसे गति प्रदान किया जायेगा। पौधरोपण के समय प्रमुख रूप डा. मनोज सिंह, प्रशान्त चौधरी, अजय चौधरी, इशान, सतेन्द्र कुमार दूबे, उद्योग उपायुक्त हरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र कुमार गौतम, हरिश्चन्द्र शुक्ला, इलियास अहमद, अनिल कुमार सरोज, शुभम सिंह शिवाकर आदि उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad