Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP Crime. हत्या व लूट मामले का खुलासा, 5 गिरफ्तार

UP Crime. हत्या व लूट मामले का खुलासा, 5 गिरफ्तार
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र)
में शुक्रवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होने के उपरान्त गिरफ्तार हुये हैं।



शनिवार रात को नीबियहवा-कोल्हुई मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते दिखे। उन्हे रोकने का प्रयास का प्रयास किया गया। रूकने की बजाय वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। गोली थानाध्यक्ष गोल्हौरा की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए। घायलों ने अपना नाम संतोष गौड़, रोहन चौहान और किशन उर्फ कृष्णा बताया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए पीएससी बांसी ले जाया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने में केस दर्ज किया गया। 



अभियुक्तों से पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त राजू शर्मा (रेकी करना), कन्हैया श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने शुक्रवार रात को स्वर्ण व्यवसायी से लूट के दौरान हत्या कर दी थी। अभियुक्त सतीश गौड़ ने बताया कि अगले महीने मेरी बहन की शादी है। जिसमें मुझे पैसों की बहुत जरूरत थी। राजू उर्फ कृष्णा के पिता की भी मृत्यु कुछ दिनों पहले हो गयी थी। जिससे राजू को भी पैसों की बहुत जरुरत थी। इसलिए दोस्तों की मदद से घटना को अंजाम दिया। राजू को रेकी क?े लिये लगाया गया था। उसी ने स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन की लोकेशन बताई। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad