Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सहारनपुर में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड किया, मनचलों से परेशान थी

सहारनपुर में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड किया, मनचलों से परेशान थी
यूपी डेस्कः
सहारनपुर में छेड़छाड़ और मारपीट से दुखी कक्षा 10 की छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। जान देने से पहले छात्रा ने मां को पूरी घटना बताई थी। मां का कहना है कि शनिवार को बेटी ट्यूशन गई थी। लौटते समय रास्ते में गांव के एक लड़के ने उसे रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बीच सड़क उसके साथ मारपीट की। दुखी होकर मेरी बेटी ने जान दे दी। 


आपको याद दिला दें ये घटना यूपी में घटी है जहां गृहमंत्री अमित शाह ने दर्जनों जनसभायें कर गारंटी लिया लिया था कि यूपी में अब योगी जी का शासन है लड़कियां आधी रात निडर होकर सड़कों पर निकल सकती हैं। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के कीटनाशक खाने का लाइव वीडियो सामने आया है। मामला बिहारीगढ़ थाने का है। मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- मेरी बेटी शनिवार शाम करीब छह बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। रास्ते में गांव निवासी 15 साल के किशोर ने उसे रोक लिया। 


उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मेरी बेटी ने जब विरोध किया तो उसके गालों पर थप्पड़ जड़ दिए। उसे सड़क पर गिराने का प्रयास किया। इसी बीच लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटी जब घर लौटी तो उसने मुझे घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि आरोपी इससे पहले भी उसके साथ ऐसी हरकत कर चुका था। थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad