Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हमीरपुर में घर में घुसे डकैतों ने किया 26 वर्षीय महिला का कत्ल

हमीरपुर में घर में घुसे डकैतों ने किया 26 वर्षीय महिला का कत्ल
यूपी डेस्कः
 हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में डकैतों के हमले से 26 वर्षीय गीता की मौत हो गई। उनके पति अनिल गंभीर हैं उन्हे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे की है। बदमाशों ने ट्रैक्टर की टपलिंग से हमला किया। दंपति अपनी 3 वर्षीय बेटी शानवी के साथ सो रहे थे। अनिल के पिता राजेश उस समय किसी शादी में गांव से बाहर गए थे। 


शादी से लौट रहे एक ग्रामीण प्रमोद ने मकान से कराहने की आवाज सुनी। जालीदार दरवाजे से देखने पर खून फैला मिला। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचित किया और 112 पर पुलिस को बुलाया। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad