Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजधानी लखनऊ में दरिंदगी का शिकार हुई डेढ़ साल की मासूम

राजधानी लखनऊ में दरिंदगी का शिकार हुई डेढ़ साल की मासूम
लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी लखनऊ से बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा रेप किये जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी पड़ोसी उसे उठाकर अपने घर ले गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पड़ोसी के घर पहुंची। देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है। खून से लथपथ बेटी को देखकर मां के होश उड़ गए। जिसकी शिकायत बीकेटी थाने पर दी गई। प्रभारी निरीक्षक बीकेटी के मुताबिक, क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने पड़ोसी चंदन पाण्डेय के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।



पीड़ित ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे डेढ़ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर में लेकर गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। पीड़ित परिवार आरोपित के घर वालों से उसकी शिकायत करने पहुंचे तब आरोपित ने उसने अभद्रता की और गाली-गलौज करने लगा। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत लिया गया है और बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए नजदीकी सीएसची में पहुंचाया गया है। जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad