Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में करंट लगने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे

देवरिया में करंट लगने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे
देवरिया, उ.प्र.।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा 5 लोग झुलस कर घायल हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि गांव जनुआ में शाम एक व्यक्ति टीन शेड लग रहा था तथा उसे उठाने के लिए गांव के कुछ लोग सहयोग कर रहे थे तभी शेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया। 


घटना में 8 लोग करंट लगने से झुलस गए जिनमें से 3 की मौत हो गई है। मरने वालों में मोनू नाम का युवक सेना का जवान था जो छुट्टी पर घर आया था। झुलसकर घायल हुए अन्य लोगों में से 3 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।


मारे गए 3 युवकों में एक था सेना का जवान, शादी में छुट्टी लेकर आया था घर सलेमपुर उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनू पांडेय (28), पवन कुशवाहा (18) और शिवम पांडेय (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश पांडेय (22), अजय रजत (22), जय शंकर शर्मा (25), त्रिभुवन पांडेय (45) और कृष्ण मुरारी पांडेय (50) झुलसकर घायल हो गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad