Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

5 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया

5 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया
यूपी डेस्कः योगी सरकार में गुरुवार को करीब 5 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही आईपीएस संजीव त्यागी को डीआईजी बस्ती बनाया गया है। तबादलों के क्रम में 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी का तबादला कर दिया गया है। 



आईपीएस आनंद सुरेश राव को पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उप्र. लखनऊ की जिम्मेदारी सौंप गई है। आईपीएस आनंद सुरेश मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के पद पर तैनात थे। उनकी जगह आईपीएस शिवासिम्पी चनप्पा को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 2009 बैच के आईपीएस शिवासिम्पी चनप्पा मौजूदा समय में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


इसी तरह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है दिनेश कुमार पी मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव त्यागी को बस्ती रेंज का डीआईजी बना दिया गया है। संजीव त्यागी मौजूदा समय में डीआईजी जेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवहरी मीणा को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव हरी मीणा मौजूदा समय में पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उप्र. लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad