Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसडीएम, नगर पंचायत चेयरमैन, ठेकेदार के उत्पीड़न से परेशान दंपती ने उठाया आत्मघाती कदम

एसडीएम, नगर पंचायत चेयरमैन, ठेकेदार के उत्पीड़न से परेशान दंपती ने उठाया आत्मघाती कदम
यूपी डेस्कः
पीलीभीत में एक दंपती का विषपान करने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि नगर पंचायत चेयरमैन और ठेकेदार ने परेशान कर दिया है इसलिये आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। दंपती ने वीडियो बनाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया। वीडियो में उन्होंने सारी घटना बयान की है और इसके बाद सुसाइड करने की कोशिश की।


जहर पीने से दोनों की हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां पर अभी भी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पता चला है कि बरखेड़ा कस्बा निवासी इसरार और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी सारी कहानी बताई है और इसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश की है। वीडियो में इसरार कहते हैं कि आज मैं और मेरी पत्नी हम दोनों ही इतने मजबूर हो गए है कि हमारे पास जहर पीने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि एसडीएम बीसलपुर, बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन और ठेकेदार मोईन ने इतना परेशान किया है कि हमें मजबूर होकर ये कदम उठाना पड़ रहा है। 


बताया कुछ दिन पहले पूर्व नगर पंचायत बरखेड़ा में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया था। इस खबर के बाद उन्हें काफी परेशान किया गया। पीड़ित ने एसडीएम बीसलपुर, नगर पंचायत चेयरमैन बरखेड़ा और एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि इन लोगों ने 19 मई की रात मुझ पर मुकदमा लिखवा दिया। कई अन्य तरह से भी परेशान किया गया। शिकायत पर घर पहुंची पुलिस ने हमारे ही परिवार को परेशान किया। एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने कहा कि दंपती के वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा को जांच करने के लिए कहा है। सभी आरोप निराधार हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad