Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घरौनी के बदले लेखपाल ने वसूल किया 5 हजार, डीएम से वापस दिलाने की मांग

घरौनी के बदले लेखपाल ने वसूल किया 5 हजार, डीएम से वापस दिलाने की मांग
बस्ती, 29 मई।
कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द निवासी दशरथ, सुरजीत निषाद, अजय कुमार, और बाबूराम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरूवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर राम अनुज का छप्पर रखवाये जाने और लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव द्वारा हर घर से घरौनी देने के नाम पर पांच-पांच हजार रूपये की वसलू किये जाने के मामले की जांच कराकर रूपया वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग किया है।


डीएम को दिये पत्र में कहा गया है कि गांव के आबादी की भूमि में राम अनुज पुत्र फेंकू का रिहायशी  छप्पर लगभग 80 वर्षां से आबाद है। गांव के ही फुलझारी और उनके परिवार के राम प्रकाश, मंगरू आदि नया छप्पर रखने से रोक रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। पत्र में कहा गया है कि लेखपाल 10 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे हैं कि रूपया दो तो छप्पर रखवा देंगे। ग्रामीणों ने पत्र में कहा है कि लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ने घरौनी दिलाने के नाम पर हर घर से पांच- पांच हजार रूपये की वसलू किया। 


मांग किया कि दोषी लेखपाल के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ ही राम अनुज का छप्पर रखवाया जाय और रूपया वापस कराया जाय। पत्र देते समय दशरथ के साथ मुख्य रूप से जगदीश, फुलवन्ती, किसमता, सुग्रीम, पत्ती देवी, चन्द्रावती, पंचू, राजेश, अयोध्या, संतराम, राजमती, अशरफा देवी, रामरती देवी, गोविन्द, राम कलेश, बुधना देवी, राम दयाल निषाद, रीता देवी, संगीता देवी, रामपलट निषाद, रामजीत निषाद, अर्जुन के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।  

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad