Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ढाई महीने की मोहब्बत का खौफनाक अंत

ढाई महीने की मोहब्बत का खौफनाक अंत
यूपी डेस्कः
महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतेपुरा में शुक्रवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया। दोनो के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हुआ इसके बाद आत्मघाती कदम उठाया गया। युवक की उम्र 18 वर्ष और किशोरी की उम्र मात्र 16 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और अब साथ में रह रहे थे।


आपको बता दें कि चिंतेपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार का 18 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र और चंद्रपुरा निवासी अजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री सोनिया करीब ढाई माह से साथ रह रहे थे। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। शुरू में परिजनों ने विरोध किया, मगर सोनिया की जिद के आगे पिता को झुकना पड़ा और उसने बेटी को धीरेन्द्र के पास छोड़ दिया। बीती देर रात सोनिया ने कोल्डड्रिंक पीने की जिद की। धीरेन्द्र कोल्डड्रिंक लेकर आया, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 


गुस्से में सोनिया ने बोतल फेंक दी, जिससे आहत होकर धीरेन्द्र ऊपर वाले कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोनिया कमरे में पहुँची और प्रेमी को फंदे पर झूलता देखा तो नीचे के कमरे में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुँचे। नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। ै।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad