Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने सुसाइड कर लिया

पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने सुसाइड कर लिया
यूपी डेस्कः
पत्नी के नाजायज सम्बन्धों से परेशान पति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अमित के भाई नीरज ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी लोकेंद्र और प्रेमी के पिता पर सलेमपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर राठ निवासी नीरज के मुताबिक अमित की पत्नी सीमा का गांव के ही लोकेंद्र से अवैध सम्बन्ध था। 


अमित के विरोध करने के बाद भी सीमा और लोकेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। 22 मई को प्रेमी लोकेंद्र ने सीमा को मिलने के लिए गांव के बाहर पोखर के पास बुलाया था। सीमा के घर से निकलते ही उसके पति अमित और एक अन्य साथी ने सीमा का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए अमित और उसका साथी पोखर के पास पहुंचे तो सीमा और लोकेंद्र आपत्तिजनक स्थिति में थे। अमित को देखते ही लोकेंद्र मौके से भाग खड़ा हुआ। गुस्से में आगबबूला अमित सीधा प्रेमी लोकेंद्र के घर पहुंचा और उसके पिता से लोकेंद्र की घटिया हरकतों के बारे में बताया। 


आरोप है कि अपने बेटे को डांटने और समझाने के बजाए उसके पिता ज्ञान प्रकाश ने अपने बेटे का ही पक्ष लिया और अमित को ही उसकी पत्नी का नाम लेकर धिक्कारते हुए अपने घर से भगा दिया। पत्नी की बेवफाई और लोकेंद्र के पिता द्वारा की गई बेइज्जती को लेकर अमित तनाव में था। पुलिस ने इस मामले में सीमा लोकेंद्र और लोकेंद्र के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में सीओ शिकारपुर ने बताया शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। मृतक की पत्नी, प्रेमी और प्रेमी के पिता पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad