Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जयंत कुमार मिश्रा ने घोषित की ‘उपज’ की नई कार्यकारिणी

जयंत कुमार मिश्रा ने घोषित की ‘उपज’ की नई कार्यकारिणी
बस्ती, 25 मई। उत्तर प्रदेश एसोसियेशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने संगठन की जिला इकाई का गठन करते हुये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा है। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार रमेश चन्द्र मिश्रा को अध्यक्ष एवं देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही स्कंद शुक्ला संयोजक, संतोष त्रिपाठी सह संयोजक बनाये गये हैं। 


सांगठनिक विस्तार के तहत मनोज कुमार यादव, लवकुश सिंह, अमृतलाल, पारसनाथ मौर्य को उपाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव, सत्येन्द्रनाथ श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव संगठन मंत्री, जयप्रकाश उपाध्याय कोषाध्यक्ष, संदीप गोयल, संजय विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, रामविलास गुप्ता, सद्दाम हुसेन, श्रीकांत शुक्ल, सुमित जायसवाल, अमर वर्मा, संदीप शुक्ल, बृजेश त्रिपाठी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उपज की नई कार्यकारिणी गठित किये जाने पर जयंत मिश्र ने सभी को बधाइयां देते हुये पत्रकार हितों में आवाज बुलंद करने का निर्देश दिया है। नई कार्यकारिणी को प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाण्डेय, मजहर आजाद सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने बधाइयां दिया है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad