Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संतकबीर नगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

संतकबीर नगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
संत कबीरनगर, उ.प्र.। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत तामेश्वरनाथ मंदिर में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, दिनेश कुमार पी0, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रुप से तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।


अधिकारियों ने प्रांगण में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन के दृष्टिगत हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, रुट व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान डयूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। कार्यक्रम के दौरान असामजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के रोकथाम हेतु वर्दी एवं सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिसबल की ड्यूटी लगायी गयी है। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad