Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी और मासूम बच्चे को मारकर खुद लगाई फांसी, कमरा खुला तो दंग रहे लोग

पत्नी और मासूम बच्चे को मारकर खुद लगाई फांसी, कमरा खुला तो दंग रहे लोग
यूपी डेस्कः
बांदा जिले में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला रेत दिया। इसके बाद 4 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि अतर्रा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में एक मकान के मालिक ने कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया।


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कमरे का ताला तोड़कर जितेंद्र (23), पत्नी गौरा (20) और उसके चार महीने के बेटे के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि जितेंद्र अहमदाबाद में रहकर पेंटिंग का काम करता था और उसका परिवार अतर्रा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में किराए के कमरा में रहता था। जितेंद्र गुरुवार को अहमदाबाद से वापस अतर्रा आया और खाने को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार से तीनों के शव कमरे में बंद पड़े थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad