Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महाराष्ट्र के शिरडी साईं मंदिर पर मड़रा रहा खतरा, भक्तों से अपील

महाराष्ट्र के शिरडी साईं मंदिर पर मड़रा रहा खतरा, भक्तों से अपील
नेशनल डेस्कः
महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 2 मई 2025 को श्री साईं बाबा संस्थान को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया गया है। मंदिर प्रशासन ने 11 मई 2025 से लेकर अगले आदेश तक श्री साईं बाबा समाधि मंदिर में श्रद्धालुओं को माला, फूल, गुलदस्ते, प्रसाद और शॉल जैसी चीजें लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। 


यह कदम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। श्री साईं बाबा ट्रस्ट ने इस मामले को लेकर सभी भक्तों से अपील की है कि वे सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन का सहयोग करें। ट्रस्ट ने कहा है कि वे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले में और जानकारी साझा करेंगे। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे मंदिर में आकर निर्धारित नियमों का पालन करें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर प्रशासन को सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad