Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फॉरच्यूनर सवार बदमाशों ने लखनऊ में होटल संचालक को दौड़ाकर मारी गोली

फॉरच्यूनर सवार बदमाशों ने लखनऊ में होटल संचालक को दौड़ाकर मारी गोली
लखनऊ, उ.प्र.।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके में रविवार शाम फॉरच्यूनर सवार 7 बदमाशों ने होटल संचालक मुरसलिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने मुरसलिन का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया और सर्वोदयनगर चौराहे के पास गोली मार दी। वह बचने के लिए अपने चाचा की कॉम्प्लेक्स की तरफ भागा, लेकिन बच नहीं पाया।


घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए। मुरसलिन खुद ही स्कूटी चलाकर अस्पताल तक पहुंचा, फिर वहां गिर गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करके गोलियां निकाल दी हैं। अब वह खतरे से बाहर है। कुर्सी, बाराबंकी निवासी मुरसलिन होटल चलाते हैं। उनके भाई असलम ने बताया कि मुरसलिन रविवार को होटल का सामान लेने के लिए लखनऊ में सर्वोदय नगर के पास आए थे। 


तभी पुरानी रंजिश के चलते अर्शलन गाजी पुत्र असलू, फैसल पुत्र असलू, फैजल पुत्र असलू, फैज पुत्र शाकिर अली उर्फ मुन्न, समरिद्ध सिंह, अजय, शादाब और अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी कार का पीछा कर फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुरसलिन का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। रविवार दोपहर में दोनों पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए। शाम करीब 5.30 बजे स्कॉर्पियो, एक्सयूवी और फॉरच्यूनर से लड़के आए और गोली मारकर चले गए। दोनो के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर कई बार जानलेवा हमला कर चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad