Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अश्लील वीडियो पर दी सफाई, पार्टी कार्यकर्ता को कर रहे थे आलिंगन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अश्लील वीडियो पर दी सफाई, पार्टी कार्यकर्ता को कर रहे थे आलिंगन
यूपी डेस्कः
भाजपा नेताओं की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल होने से पार्टी को शर्मसार होना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षअमर किशोर कश्यप का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। वायरल वीडियो भाजपा कार्यालय का है। 


इस मामले में सफाई देते हुये उन्होंने कहा कि ’’वीडियो में दिख रही महिला बीजेपी कार्यकर्ता है। उनकी तबीयत खराब थी, जब वो सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आईं तो उन्हें चक्कर आया, मैंने तो सिर्फ उन्हें सहारा दिया है। महिला कार्यकर्ता ने तबीयत खराब होने की वजह से मुझे कॉल किया और कुछ घंटे रेस्ट की बात कही। मैंने उन्हें अपनी गाड़ी से कार्यालय बुलाया। जब वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आईं तो उन्हें चक्कर आया, और मैंने उन्हें गिरने से बचाने के लिए सहारा दिया। वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है और हमें बदनाम करने की कोशिश की गई है।’’


वहीं, महिला वीडियो में दिख रही महिला अब सामने आई है। उसने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल किया गया है। इसका मकसद उसे और भाजपा नेता को बदनाम करना है। महिला का कहना है कि ’’यह वीडियो राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी और भाजपा जिलाध्यक्ष की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला ने साफ किया कि अमर किशोर कश्यप उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad