महराजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिखाई हरी झण्डी
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर महराजगंज जिले में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। यात्रा में स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
देशभक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन में ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल राष्ट्रभक्ति से भर गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में देश के प्रति प्रेम और सेना के बलिदान के प्रति सम्मान का भाव जागृत हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे रिटायर्ड सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। तिरंगा यात्रा ने जिले में एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश फैलाया और लोगों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
Post a Comment
0 Comments