Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो सगे भाइयों की हत्या से मथुरा में बवाल

दो सगे भाइयों की हत्या से मथुरा में बवाल
यूपी डेस्कः
मथुरा में रविवार रात दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे और सरिया से पीटने का मामला सामने आया है। सूख्ना मिलने पर घटनास्थल पर पहुचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल दोनो भाइयों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे ने इलाज के दौरान सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया।


परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 36 घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज लिया है। इसके बाद मंगलवार दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जा सका। घटना फरह थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा नहर की है। गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह परिवार के साथ पिछले दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में रहते हैं। बच्चन सिंह के तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़े साहब सिंह दूसरा तिलक सिंह, तीसरा विनोद हैं। 


दोनों भाई शादी समारोह में मेंहदी लगाने का काम करते थे। तिलक सिंह की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, उसके 3 बच्चे एक बेटा और दो बेटियां हैं। जबकि विनोद सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी, उसके दो बेटियां हैं। बच्चन सिंह ने बताया कि रविवार रात उनके दोनों बेटे तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (28) गांव में पहुंचे थे। उनके घर पर बिजली नहीं आ रही थी। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को कॉल करके सही कराने की बात कही। इस बात से ग्राम प्रधान काफी नाराज हो गए। इसके बाद इनका आपस में विवाद हुआ था। ग

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad