Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जौनपुर में ट्रिपल मर्डर, सिर कूंचकर पिता व दो बेटों की हत्या

जौनपुर में ट्रिपल मर्डर, सिर कूंचकर पिता व दो बेटों की हत्या यूपी डेस्कः जौनपुर में ठेकेदार और उसके दो बेटों की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। तीनों देर रात काम के चलते दुकान पर ही रुके थे। सुबह जब बहनोई दुकान पर पहुंचे तो तीनों को खून से लथपथ पाया। इसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी। घटना रविवार देर रात जफराबाद के नेवादा बाईपास की है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से सना हथौड़ा बरामद किया। इसके बाद तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान ग्रामीण और परिजनों ने पुलिस को शव को ले जाने से रोका। हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी (50 वर्ष) और उनके दो बेटों यादवीर (32) व गुड्डू (25) के रूप में की है। तीनों मृतकों के सिर पर हथौड़े के जोरदार हमले के निशान मिले हैं। महमदपुर कांध इमलो निवासी लालजी जल निगम विभाग में ठेकेदारी करते हैं। जफराबाद के नेवादा कचगांव अंडर बाईपास पर उनकी श्लालजी भैया इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिकल्सश् नाम से दुकान भी है। रविवार को लालजी काम से जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद वे घर न जाकर सीधे अपनी दुकान पर चले गए। लालजी और उनके दोनों बेटे यादवीर और गुड्डू तीनों लोग काम ज्यादा होने के चलते देर रात तक दुकान पर ही रुके। तीनों ने बाहर से ही खाना खाया। फिर वर्कशॉप में ही सो गए। सुबह करीब 7 बजे लालजी का बहनोई संजय वर्कशॉप पर नाश्ता लेकर पहुंचा। उसने जैसे ही वर्कशॉप का शटर उठाया तो देखा कि अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। संजय ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। पुलिस जब शव ले जाने लगी तो परिजनों की पुलिस से बहस हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। संजय की पत्नी मीना ने बताया कि रविवार शाम को लालजी की घर वालों से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि आज घर आने में लेट हो जाएगा। जब देर रात तक वो वापस नहीं आए तो दोबारा फोन किया गया। मगर फोन नहीं उठा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad