Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पवन कसौधन ने किया महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

पवन कसौधन ने किया महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
बस्ती, 26 मई।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा कार्यालय पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कसौधन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एवं संचालन अभियान के सह-संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने किया।


प्रदर्शनी में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके कार्यों एवं समाज सेवा से जुड़ी चित्रों और प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। उद्घाटन अवसर पर पवन कसौधन ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में अपने राज्य को सशक्त और समृद्ध बनाया। उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई ने हिंदू, जैन और इस्लाम धर्म को समान सम्मान दिया, जिसके चलते उन्हें सभी समुदायों का आदर मिला। इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव, मनोज सिंह, वरुण पाण्डेय, दिग्विजय सिंह राना, अंकित पाण्डेय, रवि चन्द्र पाण्डेय, दिव्यांशु दुबे, मनोज सोनी, पवन वर्मा, राम मौर्या, फूल राम वर्मा, आदित्य शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

==

 

 

==

Bottom Ad