Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गंगा में नहाने गये दो युवक डूबे

गंगा में नहाने गये दो युवक डूबे
यूपी डेस्कः
वाराणसी में हनुमान घाट पर 2 दोस्तों की गंगा में डूबकर मौत हो गई। इनकी की पहचान आदित्य राय (19) और विराट सिंह (19) के रूप में हुई है। आदित्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली और विराट ट्यूबवेल कॉलोनी, मिर्जापुर का रहने वाला है। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 1 घंटे रेस्क्यू चलाकर दोनों के शव बरामद किए।


आदित्य और विराट के साथ आए दोस्त वैभव केसरवानी ने बताया- हम लोग मंगलवार सुबह 6 बजे गंगा नहाने हनुमान घाट आए थे। मैंने कहा- हम लोग पहले नहा लेते हैं तुम लोग मोबाइल और सामान यहीं किनारे बैठकर देखो। इसके बाद मैं और आदर्श नहाने चले गए। थोड़ी देर में हम लोग नहाकर बाहर आए। इसके बाद आदित्य और विराट नहाने चले गए। हम लोग घाट पर बैठकर बात कर रहे थे। अचानक हमने देखा आदित्य और विराट डूबने लगे। हम लोग बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 


तभी वहां लोग पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए कूदे लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। फिर अस्सी पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की 3 टीम पहुंची। करीब एक घंटे के सर्च अभियान के बाद दोनों का शव बरामद किया गया। आदित्य और विराट के साथ गंगा नहाने गए युवक आदर्श ने बताया- दोनों का जेईई मेंस में सिलेक्शन हो गया था। आदर्श ने बताया-हम सभी बुधवार को घर जाने वाले थे। मंगलवार हम लोगों ने सोचा कि आज गंगा स्नान कर लेते है। इसलिए आज आए थे। लेकिन ऐसी घटना हो जाएगी। हम लोगों को पता नहीं था। विराट सिंह के पिता देवेंद्र सिंह जल निगम में जेई है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad