राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में मना मातृ दिवस
बस्ती, 10 मई। शनिवार को राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में मातृ दिवस उत्साह और संकल्पों के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर माताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रबन्ध निदेशक शिखा चर्तुवेदी ने इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, माताआ को सम्बोधित करते हुये कहा कि मां है तो हम हैं।
संसार में मां के योगदान की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। मां धरती है तो पिता आसमान की तरह। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि मातृ दिवस का दिन उन सभी माताओं को समर्पित दिन है, जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाने, हमें पालने, सिखाने और एक अच्छा इंसान बनाने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी ने कहा कि मातृ दिवस किसी त्योहार से कम नहीं।

.jpg)









Post a Comment
0 Comments