बस्ती मे वकील पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 18 अक्टूबर। कलवारी पुलिस ने कचहरी का काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे वकील पर हमला कर उन्हे गंभीर रूप से घायल करने के मामले मे दो महिलाओं समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे स्थानीय पर धारा 191(2), 191(3), 109(1), 117(2), 352, 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे बरईजोत गांव के रामशिव पुत्र रामभवन, नंदनी पुत्री शिवपूजन, इंद्रमुखी पत्नी शिवपूजन तथा इंद्रजीत यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी लौवाड़ा थाना कलवारी शामिल हैं। कलवारी पुलिस को इस मामले मे दी गई तहरीर के मुताबिक नीरज चौधरी एडवोकेट बस्ती में वकालत करते हैं। 17 अक्टूबर को अपनी मोटर साइकिल से घर वापस आ रहे थे कि एकता मैरेज हाल के पास शाम लगभग पौने सात बजे आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारने की नीयत से उन पर लोहे के राड से हमला कर दिया।
घटना मे उनका हेलमेट टूट गया तथा मारने पीटने से वे बेहोश हो गए व हाथ टूट गया, प्रतिवादी धमकी देते हुए भाग गए। मामले की गंभीरता व वकीलों का आक्रोश देखते हुये पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के भीतर ही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ जारी है। विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तों को जेल भेजा जायेगा।
बस्ती मे वकील पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments